भगत सिंह मैत्री संस्था के लक्ष्य एवं उद्देश्य हैं:-
भगत मैत्री संस्था का मुख्य उद्देश्य जनहित के कार्य करना लोगो में देश भगति की भावना जाग्रत करना।
भगत सिंह मैत्री संस्था के द्वारा समाज के विकास के लिए सरकार के द्वारा चलाई गयी योजनाओं के बारे में जानकारी देना, या उन योजनाओं पर कार्य करना।
भगत सिंह के विचारो का प्रचार करना, भगत सिंह की जयंती को धूम धाम से मनाना।
गांव के विकास के लिए सरकार से अनुदान राशि लेना।
समाज के सभी वर्गों का बिना किसी भेदभाव से कार्य करना।
समाज के हित में वे सभी कार्य करना जिस में सभी का लाभ होता हो।
किसी भी विवाद को आपस में मिल कर हल करना।
गरीब व असहाय लोगो की सहायता करना।
पौधा रोपण को बढ़ावा देना व पर्यावरण की स्वछता के लिए लोगो को जागरूक करना।
लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना व लोगो को सरकारी स्कूल में शिक्षा के लिए जागरूक करना।
समय समय पर ब्लड कैंप का आयोजन करना।
खेल कूद को बढ़ावा देना एवं खेल से सम्बंधित शिक्षा का प्रचार प्रसार करना।
विचार गोष्ठी, सैमीनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक कार्यक्रम व स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता शिविरों की सहायता से समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य व जन कल्याण के बारे में शिक्षित करना।